Wednesday, 20 June 2018

ये परिवार पूरे देश के लिए प्रेरणा

शहीद औरंगजेब के घर पहुंचीं रक्षामंत्री, कहा- 
ये परिवार पूरे देश के लिए प्रेरणा

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को शहीद औरंगजेब के परिवार से मुलाकात करने जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचीं. निर्मला ने यहां औरंगजेब के घर उनके परिजनों से मुलाकात की. निर्मला ने औरंगजेब के पिता से बात की. निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज मैंने औरंगजेब के परिवार के साथ समय बिताया, ये परिवार पूरे देश के लिए प्रेरणा है. इससे पहले सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भी उनके परिवार से मुलाकात की थी.
जम्मू-कश्मीर में सीजफायर खत्म होने से एक दिन पहले ही आतंकियों ने सेना के जवान औरंगजेब को मार दिया था. दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा अगवा किए जाने के बाद मार दिए गए राइफलमैन औरंगजेब को पुंछ जिले के सलानी गांव में भारत समर्थक और पाकिस्तान विरोधी नारों के बीच रविवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया था.